MASIGNCLEAN101

Antivirus क्या हैं पूरी जानकारी हिंदी में

यदि आप एक कंप्यूटर यूजर हैं तो सम्भव है कि आपको Virus क्या है? तथा वायरस से किसी सिस्टम पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जरुर पता होगा!
Antivirus क्या हैं 
वायरस किसी भी कंप्यूटर के लिए वह द्वेषपूर्ण प्रोग्राम होते हैं. जिनका मकसद किसी कंप्यूटर में समाहित सूचनाओं को नष्ट करने में होता है. किसी कंप्यूटर में वायरस प्रवेश करने के अनेक कारण हो सकते हैं. अतः कंप्यूटर सिस्टम को वायरस से सुरक्षित रखना किसी यूज़र की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. अब सवाल आता है कि किस प्रकार कंप्यूटर को वायरस से सुरक्षित रखा जाए?
जिस प्रकार हर समस्या का समाधान होता है उसी प्रकार कंप्यूटर को Virus से सुरक्षित रखने का कार्य Antivirus का होता है. जी हाँ, Antivirus किसी भी सिस्टम में होना बेहद आवश्यक होता है. एक अच्छे Antivirus प्रोग्राम की मौजूदगी में आपका कंप्यूटर इंटरनेट, Pen Drive, USB Drive आदि विभिन्न स्रोतों से आने वाले वायरस को कंप्यूटर में इनस्टॉल होने से बचाता है. अतः यदि आप जानना चाहते हैं कि एंटीवायरस क्या है? यह किस प्रकार कार्य करता है तो यह लेख आपके लिए ही है. क्योंकि इस लेख में हम Antivirus से संबंधित अनेक जानकरी प्राप्त करने जा रहे हैं |
ANTIVIRUS KEY ONLINE ख़रीदे अभी
Antivirus क्या है – What is Antivirus in Hindi?
सरल शब्दों में समझें तो “एंटीवायरस वह सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम होता है, जो कंप्यूटर में गुप्त सभी Virus प्रोग्राम को डिलीट करने का कार्य करता है.” Antivirus को Anti-Malware सॉफ्टवेयर के रूप में भी जाना जाता है. क्योंकि यह सिस्टम में Malware, Spyware आदि द्वेषपूर्ण प्रोग्राम्स का पता लगाने तथा उन्हें डिलीट करने में सक्षम होता है.

Antivirus को मुख्यतः सिस्टम में छुपे वायरस का पता लगाने तथा उसे नष्ट करने के लिए निर्माण किया गया हैं. वर्तमान समय में अत्याधुनिक तकनीक के एंटीवायरस किसी सिस्टम में Adware, Spyware, Ransomware, Keyloggers, Backdoors, Trojan Horse आदि दुर्भाग्यवश प्रोग्राम से यूज़र के डेटा को सुरक्षित करता है. इसके साथ ही आपका यहाँ जानना जरूरी है Antivirus का इस्तेमाल न सिर्फ कंप्यूटर सिस्टम में बल्कि वर्तमान समय में सोशल इंजीनियरिंग,  इंटरनेट बैंकिग, फिशिंग आदि से होने वाले ऑनलाइन हमलों से उपयोगकर्ता को बचाने के उद्देश्य से अनेक स्थानों पर किया जा रहा है.
Antivirus की विशेषताएँ! तथा यह क्यों जरूरी हो गया है?
Background Scanning
हम आमतौर पर सिस्टम के बैक-एन्ड पर कई फाइल ओपन रखते हैं. एक एंटीवायरस प्रोग्राम उन सभी फाइल्स को स्कैन करता है जो सिस्टम को दुर्भाग्यपूर्ण हमलों से सुरक्षित रखने के साथ ही Real-Time सुरक्षा प्रदान करता है. अतः बैकग्राउंड स्कैनिंग द्वारा एंटीवायरस कम्प्युटर को सुरक्षा प्रदान करता है.

Full System Scan
Full System Scanning विशेषकर तब फ़ायदेमंद होती है जब आपके द्वारा सिस्टम में एंटीवायरस को अपडेट किया होता है. एंटीवायरस द्वारा सिस्टम को स्कैन कर यह सुनिश्चित किया जाता है कि कंप्यूटर में पहले से वायरस मौजूद है अथवा नहीं. इसके साथ ही वायरस से संक्रमित कंप्यूटर सिस्टम को दुरुस्त करने के बाद फुल सिस्टम स्कैनिंग महत्वपूर्ण होती है.

Virus Definition
जी हाँ एक एंटीवायरस प्रोग्राम Malware की पहचान करने के लिए Virus की परिभाषा का उपयोग करते हैं. किसी फाइल या सॉफ्टवेयर को स्कैन करने के दौरान सिस्टम यदि किसी मैलवेयर से ग्रस्त किसी फ़ाइल को ढूंढता है तो मैलवेयर परिभाषा में वह मैलवेयर के समान होता है. अतः एंटीवायरस परिभाषा के आधार Malware को रोकने के साथ ही नष्ट भी कर सकता है.
List of Antivirus Programs

  • Bitdefender Antivirus Plus
  • Norton Antivirus Basic
  • Webfoot Secure Anywhere Antivirus
  • ESET NOD32 Antivirus
  • F-Secure Antivirus SAFE
  • McFee Antivirus
आपने क्या सीखा?
इस लेख में हमने आपको कम्प्युटर एंटीवायरस के बारे में पूरी जानकारी दी हैं. आपने जाना कि एंटीवायरस क्या होता हैं? यह हमारे कम्प्युटर की कैसे सुरक्षा करता हैं? साथ ही अपने जाना कि एंटीवायरस प्रोग्राम्स को बनाने की शुरुआत कब हुई और किस प्रकार समय के अलग-अलग क्रम में विकास किया.